निपराज में डा. आंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

Share

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम निपराज में शनिवार की रात अराजक तत्वों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि प्रतिमा का सिर गर्दन से अलग कर दिया गया और उसे मौके से गायब कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।घटना की जानकारी मिलने पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला मंत्री नंदलाल आर्य और अखिल भारतीय किसान सभा के जिला संयोजक प्रेमनाथ ने संयुक्त रूप से घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। सीपीआईएम नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette दोषियों की तत्काल पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। सीपीआईएम जिला मंत्री नंदलाल आर्य ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं को निशाना बनाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बार-बार डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अराजक तत्वों के हौसले बढ़ सकते हैं। ऐसी घटनाओं से समाज में आक्रोश पैदा होने के साथ ही कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं। सीपीआईएम जिला कमेटी ने प्रशासन से घटना की गंभीरता से जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने तथा क्षतिग्रस्त प्रतिमा को तत्काल ठीक कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति और सामाजिक सौहार्द कायम रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *