विहिप की योजना बैठक में कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

Share

सोनभद्र। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) सोनभद्र जिला की योजना बैठक जिले के अध्यक्ष विद्या शंकर पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के उद्घाटन सत्र में प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। इसमें स्थापना दिवस, हित चिंतक अभियान, दुर्गा अष्टमी कार्यक्रम तथा श्रद्धेय अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर कार्ययोजना बनाई गई।जिलाध्यक्ष विद्या शंकर पांडेय ने बताया कि जिले में स्थापना दिवस के अवसर पर 38 बड़े कार्यक्रम और 250 स्थानों पर छोटे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बहनों की ओर से जिले के 39 स्थानों पर दुर्गा अष्टमी समारोह आयोजित करने की योजना है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/वहीं संगठन की ओर से जिले में 51 हजार हित चिंतक बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। समापन सत्र में प्रांत के सह मंत्री एवं सोनभद्र विभाग के पालक सत्य प्रकाश सिंह ने बजरंग दल की टोली, मिलन कार्यक्रम, बलोपासना, गो रक्षा, संतों की सूची तथा मंदिरों के अर्चक-पुरोहितों की सूची तैयार करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यात्रा निकालने, सेवा कार्यों का विस्तार करने, रामायण परीक्षा एवं सत्संग विस्तार योजना तथा महर्षि वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रमों को लेकर भी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रांत के उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, प्रांत सह गौरक्षा प्रमुख सत्य प्रताप सिंह, विभाग संगठन मंत्री नरेंद्र, कृष्ण भूषण पांडेय उर्फ सोनू समेत जिले एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री हरिशंकर वर्मा ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *