म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के काचन गांव में शनिवार की रात बारिश के दौरान सड़क पर फिसलन के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में स्कूटी सवार तीन बहनें घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन तीनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया।read more:https://pahaltoday.com/jan-adhikar-party-demands-caste-census-and-other-measures/चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत फिलहाल स्थिर है।परिजनों के मुताबिक, 18 वर्षीय राबिया पुत्री अखलाक अपनी 16 वर्षीय बहन राजिया और 17 वर्षीय ममेरी बहन लीजा अहमद के साथ शनिवार रात करीब नौ बजे स्कूटी से घर लौट रही थी। तीनों घर से करीब एक किलोमीटर दूर रिश्तेदारी में एक महिला के इंतकाल पर गई थीं। वापसी के दौरान तेज बारिश के कारण सड़क पर काफी फिसलन थी। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे तीनों बहनें घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा ने तीनों को भर्ती कर उपचार शुरू किया।