रिवाइवल कप क्रिकेट सीरीज में स्टार-11 बड़हलगंज की जीत

Share

बड़हलगंज। ग्रामीण मिनी स्टेडियम बड़हलगंज में युवक मंगल दल खजूरी पांडे के अध्यक्ष गौरव शाही एवं स्टार-11 क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रिवाइवल कप (तीन मैचों की सीरीज)-2026 का शुभारंभ हुआ। सीरीज के पहले मुकाबले में स्टार-11 बड़हलगंज ने आरएस क्रिकेट अकादमी गोला बाजार को 48 रन से पराजित कर जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि वार्ड नंबर-9 के सभासद दीपक गौड़ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार-11 बड़हलगंज ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। अनमोल पांडे ने 42 रन और नेहा साहनी ने 36 रन का योगदान दिया। गोला की ओर से सार्थक और रितिक ने दो-दो विकेट, जबकि अनुष्का एवं अखिलेश ने एक-एक विकेट लिया।read more:https://pahaltoday.com/co-gave-instructions-for-action-against-anarchists-and-drug-addicts/161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएस क्रिकेट अकादमी गोला बाजार की टीम 112 रन पर सिमट गई। अंश ने 30 तथा रितिक ने 23 रन बनाए। बड़हलगंज की ओर से कृष्ण, अनमोल और उज्ज्वल ने दो-दो विकेट झटके, जबकि उत्कर्ष और नेहा को एक-एक सफलता मिली।  मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अंश यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर स्टेडियम कोच संजीत कुमार, मनोज रंजीत सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *