बहराइच ( मिहींपुरवा )। ग्राम पंचायत सुजौली क्षेत्र में एक नंदी शनिवार को घायल अवस्था में इधर-उधर भटक रहा था। सूचना मिलने पर जिला सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल कृष्णा पाण्डेय के नेतृत्व में प्रखंड संयोजक राम सिंह, मिथिलेश कुमार, अमित पाण्डेय, शुभम, सौरभ, इंद्रजीत सिंह, श्याम सिंह सहित अन्य बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से नंदी को काबू में कर पशु चिकित्सा अधिकारी सुजौली डॉ. बिपिन बिहारी और उनके सहयोगी ललित सिंह को बुलाया गया।read more:https://pahaltoday.com/cmo-saved-the-lives-of-passengers-injured-in-a-road-accident/चिकित्सक ने नंदी के शरीर से भाला निकालकर जख्मों की सफाई कर आवश्यक दवा व इंजेक्शन लगाया। इस क्रूरता से नाराज बजरंग दल के पदाधिकारियों ने सुजौली थाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र भी दिया है। जिला सुरक्षा प्रमुख कृष्णा पाण्डेय ने कहा कि “नंदी हमारी आस्था का प्रतीक है। जिसने भी इस बेजुबान जानवर पर हमला किया है वह अमानवीय कृत्य है। बजरंग दल चेतावनी देता है कि भविष्य में अगर किसी ने गौवंश के साथ क्रूरता की तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। गौ सेवा के लिए बजरंग दल हमेशा आगे रहेगा।