बहराइच ( पयागपुर )। नगर पंचायत पयागपुर के वार्ड नंबर-5 स्थित प्रसिद्ध खागा दाई मंदिर इन दिनों जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। यह मंदिर पूरे गांव के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मंदिर परिसर में बरसात का पानी भर गया है। वहीं आसपास के खेतों में भी पानी भरने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सता रही है।ग्रामीणों का कहना है कि नगर एवं बरसात का पानी उचित निकासी व्यवस्था न होने के कारण खेतों और आबादी वाले क्षेत्रों में जमा हो जाता है। आरोप है कि कुछ स्थानों पर छोटे पुल और पानी की निकासी के रास्तों को पाट दिए जाने से समस्या और गंभीर हो गई है। जलभराव के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और लंबे समय तक पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/समस्या को गंभीरता से लेते हुए वार्ड नंबर-5 की सभासद रूबी ने नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी परमिता सिंह को पत्र देकर जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है।सभासद प्रतिनिधि विवेक नारायण और अनुपम सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से पानी की निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था कराने, बंद पड़े जल निकासी मार्गों को खुलवाने तथा किसानों की फसल को नुकसान से बचाने की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो किसानों की मेहनत से तैयार फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है और ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल प्रभाव से जल निकासी की व्यवस्था कर राहत दिलाने की मांग की है।