बहराइच ( पयागपुर )। बरसात के मौसम के बीच तेज धूप, उमस और रात में बढ़ रहे मच्छरों के प्रकोप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इन दिनों सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि बरसात के दिनों में जगह-जगह पानी जमा होने के कारण मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। इसके साथ ही तेज धूप, गर्मी और उमस के कारण भी लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि रात में खुले में सोने से बचें मच्छरदानी का प्रयोग करें। घरों के आसपास पानी जमा न होने दें तथा पानी भरे गड्ढों में आवश्यकतानुसार दवा का छिड़काव कराया जाए, ताकि मच्छरों के पनपने पर रोक लगाई जा सके।डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने कहा कि बुखार अथवा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर घबराने की जरूरत नहीं है। मरीज चिकित्सक की उचित सलाह के बाद ही दवा लें और बिना परामर्श के स्वयं दवा लेने से बचें।उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है और अस्पताल आने वाले मरीजों को आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं।स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता और लोगों की सतर्कता से बरसात के मौसम में फैलने वाली मौसमी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।