महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने खाद्य पदार्थों की आरती उतारकर जताया विरोध

Share

सोनभद्र। बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्वर्ण जयंती चैक पर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चीनी, चावल, दाल, तेल, प्याज, साबुन समेत रोजमर्रा के सामानों की आरती और पूजा कर सरकार को महंगाई के मुद्दे पर आईना दिखाने का प्रयास किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई लगातार बढ़ रही है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन अच्छे दिनों का वादा किया गया था, वे आखिर कहां हैं। चीनी, दाल, तेल, प्याज, चावल और साबुन जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ गया है।

read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, दवाइयों और बिजली की लागत बढ़ने से आम परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। महिला कार्यकर्ताओं मालती भारती और विमला भारती ने कहा कि महंगाई का सबसे अधिक असर घर चलाने वाली महिलाओं पर पड़ रहा है। खाद्य सामग्री के साथ बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी कॉपी-किताबें भी महंगी हो गई हैं, जिससे परिवारों का खर्च लगातार बढ़ रहा है। सुरेश अग्रहरी और जुनैद अंसारी ने किसानों और युवाओं की समस्याओं को भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही है और ऊंचे दाम पर खाद खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई से किसान और नौजवान दोनों परेशान हैं। प्रदर्शन के दौरान राजमणि खरवार, रामचंद भारती, अर्जुन पटेल, कन्हैया, अनिल भारती, संतोष कोल समेत अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *