दिवंगत बीएलओ दुष्यंत सिंह के परिजनों के साथ खड़ी हुई सपा, मिली ₹2 लाख की सहायता

Share
सहारनपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान ड्यूटी के तनाव के बीच हृदय गति रुकने से दिवंगत हुए बीएलओ सरदार दुष्यंत सिंह के परिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से ₹2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिवंगत कर्मचारी के आवास पहुंचकर परिवार को सहायता राशि का चेक सौंपा तथा भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।read more:https://pahaltoday.com/mission-shakti-team-made-women-and-girls-aware-2/
जानकारी के अनुसार, दुष्यंत सिंह के आकस्मिक निधन के बाद वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने परिवार से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए पार्टी की ओर से ₹2 लाख की सहायता स्वीकृत की गई।चेक वितरण के दौरान सांसद चौधरी इकरा हसन, सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान तथा पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा संयुक्त रूप से दिवंगत बीएलओ के घर पहुंचे और परिवार को सहायता राशि सौंपी।इस अवसर पर सांसद इकरा हसन ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान तनाव या अन्य कारणों से जान गंवाने वाले बीएलओ कर्मियों के परिवारों की सहायता के लिए पार्टी लगातार संवेदनशील पहल कर रही है।विधायक आशु मलिक और पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि दुष्यंत सिंह के परिवार को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। वहीं अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने बताया कि दिवंगत कर्मचारी अपने पीछे वृद्ध माता और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए सहायता उपलब्ध कराई है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती है और ऐसे परिवारों की मदद को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी मानती है। इस दौरान जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर विजेश कुमार, महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी, साजिद चौधरी, संदीप सैनी, जसबीर वाल्मीकि सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *