भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ, ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से राममय हुआ बिजनौर

Share
बिजनौर। काकरान वाटिका में रविवार प्रातः श्रीराम कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गीता नगरी शिव मंदिर से काकरान वाटिका तक निकली कलश यात्रा में हजारों महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवा और पीत वस्त्रों में सजी महिलाओं के हाथों में कलश और “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।read more:https://pahaltoday.com/a-unique-initiative-by-the-teachers-of-pm-shri-samvilian-vidyalaya-to-show-family-like-affection-towards-the-students/कलश यात्रा का नेतृत्व मुख्य यजमान दुष्यंत कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी नूतन ने किया। उन्होंने श्रीराम का पावन कलश और श्रीरामायण को सिर पर धारण कर शोभायात्रा का नेतृत्व किया तथा कथा स्थल काकरान वाटिका में विधि-विधान से उनकी स्थापना की।पूजन-अर्चन के उपरांत परम पूज्य श्री योगेंद्र माधव भारद्वाज जी के श्रीमुख से श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन लगभग 5100 महिला श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक और अत्यंत भक्तिमय बना दिया।कथा समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि श्रीराम कथा 13 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर धर्म एवं संस्कारों से जुड़ने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *