भारती जनता पार्टी युवा मोर्चा सतांव का ब्लॉक अध्यक्ष शिवम मिश्रा को बनाया गया

Share
भारती जनता पार्टी युवा मोर्चा सतांव का ब्लॉक अध्यक्ष शिवम मिश्रा को बनाया गया
*युवा मोर्चा सतांव का ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर शिवम् मिश्रा ने प्रदेश संगठन एवं युवा जिला मोर्चा निखिल पाण्डे का आभार व्यक्त किया!*
*सतांव,रायबरेली* बीती बुधवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का ब्लॉक अध्यक्ष शिवम मिश्रा को बनाया गया,जिसमें नियुक्ति के बाद सतांव ब्लॉक क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी देखने को मिल रही है।युवा मोर्चा सतांव ब्लॉक अध्यक्ष शिवम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश संगठन एवं जिला नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल पाण्डेय का विशेष तौर पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश संगठन एवं जिलाध्यक्ष ने हम पर भरोसा दिखाया है उसी का नतीजा है कि आज हमें युवा मोर्चा सतांव का ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में पार्टी ने मनोनीत किया है,हम प्रदेश संगठन एवं जिलाध्यक्ष निखिल पाण्डेय युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के भरोसे पर खरा उतरूंगा और आने वाले दिनों में लोगों के कल्याण के लिए युवा मोर्चा  जिलाध्यक्ष के कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ेंगे सतांव ब्लॉक युवा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष शिवम मिश्रा ने सभी ब्लॉक के लोगों को आभार व्यक्त करते हुए कहा हम सभी लोग पूरी ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए माननीय नरेंद्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के हाथों को मजबूत करेंगे।सतांव ब्लॉक अध्यक्ष युवा मोर्चा शिवम मिश्रा ने कहा आने वाले २०२४ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर युवाओं के समृद्ध भविष्य वाला उत्तर प्रदेश बनाने हेतु संकल्पित भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में वोट फॉर नरेंद्र मोदी,न्यू उत्तर प्रदेश अभियान चलाया जायेगा जिसमें प्रत्येक यूनिवर्सिटी,कॉलेज,छात्रावासों, प्रतियोगी छात्रों के बीच आयेंगे नरेंद्र मोदी खुशहाल उत्तर प्रदेश संवाद चलाया जायेगा।भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता छात्रों-युवाओं के बीच जाकर बीजेपी सरकार में हुए कार्यों की चर्चा करेंगे तथा लोक लुभावन नारों के साथ विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए मोदी जी की सरकार बनाने का हम सभी कार्यकर्ता तन मन से मेहनत करेंगे और जीत दर्ज कर पुनःमोदी जी की सरकार बनाएंगे।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष शिव सागर तिवारी जी,मण्डल उपाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा जी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामकिशोर लोधी जी,शक्ति केंद्र संयोजक शैलेंद्र मिश्रा जी,वरिष्ठ भाजपा नेता उदय भान सिंह जी, नितिन सिंह,मानवेंद्र सिंह,अजय बाजपेई एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *