नहर में डूबकर मृत हुए मासूम कृष्णा के परिजनों को चार लाख की राहत राशि, एसडीएम ने सौंपा चेक

Share
जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर गांव में नहर में डूबने से हुई मासूम कृष्णा यादव उर्फ लाडू की दर्दनाक मौत के बाद शासन की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सोमवार को उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने दैवी आपदा राहत मद के अंतर्गत मृतक के पिता धर्मेंद्र सिंह यादव को चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का चेक सौंपा।उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत दैवी आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने की व्यवस्था है। इसी क्रम में जीवपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह यादव के पुत्र कृष्णा यादव की नहर में डूबने से हुई मृत्यु के मामले में शासनादेश के अनुरूप चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।गौरतलब है कि जीवपुर गांव निवासी धर्मेंद्र यादव का सात वर्षीय पुत्र कृष्णा यादव उर्फ लाडू शनिवार की सुबह करीब आठ बजे घर के पास खेलते समय अचानक लापता हो गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अनहोनी की आशंका के बीच ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से खोजबीन शुरू की।तलाश के दौरान घर के समीप स्थित नहर में खोज अभियान चलाया गया, जहां कुछ देर बाद मासूम का शव बरामद हुआ। आशंका जताई गई कि खेलते समय वह नहर के किनारे पहुंच गया होगा और पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरकर डूब गया। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण समय रहते उसे बचाया नहीं जा सका।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-passes-away-an-era-has-come-to-an-end/मासूम कृष्णा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पिता धर्मेंद्र यादव अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल बना हुआ है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि मृतक के बड़े पिता के पुत्र सत्यपाल यादव की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा मामले की जांच की जा रही है।सोमवार को तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को राहत राशि का चेक प्रदान किया और हर संभव प्रशासनिक सहायता का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा, राहुल कुमार सहित तहसील के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *