पेट्रोल-डीजल बचाएं और एक साल तक सोना न खरीदें: पीएम मोदी

Share

 हैदराबाद । अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव और वैश्विक अर्थव्यवस्था में मची उथल-थल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से राष्ट्र हित में कुछ कड़े और महत्वपूर्ण कदम उठाने की अपील की है। हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से विदेशी मुद्रा भंडार बचाने और संसाधनों का संयमित उपयोग करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री के इस संबोधन के बाद देश भर में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या भविष्य में एक बार फिर लॉकडाउन जैसी स्थिति बन सकती है। प्रधानमंत्री ने तेल और गैस की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हमें पेट्रोल और डीजल का कम से कम खर्च करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि जहां संभव हो, वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) को प्राथमिकता दें। पीएम ने सार्वजनिक परिवहन जैसे मेट्रो, बस और ट्रेन के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया और निजी वाहन इस्तेमाल करने वालों को कार-पूलिंग अपनाने की सलाह दी।read more:https://pahaltoday.com/dios-o-p-tripathi-gets-major-relief-from-high-court/उन्होंने माल ढुलाई के लिए भी रेलवे और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ाने की बात कही। विदेशी मुद्रा भंडार के संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री ने एक बेहद खास अपील की। उन्होंने कहा, मौजूदा संकट को देखते हुए हमें अपनी देशभक्ति दिखानी होगी। मैं आग्रह करता हूँ कि अगले एक साल तक लोग सोना खरीदने से बचें ताकि घरेलू मुद्रा और विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखा जा सके। इसके साथ ही उन्होंने मध्यम वर्ग से अपील की कि वे एक साल के लिए अपनी विदेश यात्राओं और छुट्टियों को टाल दें और भारत के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता दें। कोरोना काल के अनुशासन की याद दिलाई पीएम मोदी ने कोरोना काल के कठिन समय का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान देशवासियों ने जिन कड़े नियमों का पालन किया था, वैसी ही अनुशासन की जरूरत आज फिर है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल सीमा पर प्राण न्योछावर करना नहीं है, बल्कि कठिन समय में जिम्मेदारीपूर्वक जीवन जीना और देश के प्रति कर्तव्यों का पालन करना भी है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि यदि नागरिक एकजुट होकर इन सुझावों पर अमल करेंगे, तो भारत इस वैश्विक आर्थिक चुनौती से मजबूती से बाहर निकलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *