एसडीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, 87 में से 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Share

बहराइच ( मिहींपुरवा )। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी रामदयाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 85 शिकायतों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसमस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील रहें और निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें।read more:https://pahaltoday.com/husband-arrested-in-dowry-harassment-case-and-suspicious-death-of-married-woman/ उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पी.एन. सिंह, डॉ. रामनारायण वर्मा, तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार ब्रह्मा दिन यादव, पूर्ति निरीक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अशफाक अहमद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *