ललितपुर। समर्पण संस्थान ने पालीथीन के उपयोग को प्रतिबंधित करते हुए थैला के प्रचलन को बढ़ावा देने के उददेश्य से जागरूकता अभियान का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार के मुख्यआतिथ में किया जिसमें उन्होने उपस्थित लोगों को शपथग्रहण कराते हुए संकल्प दोहराया कि दैनिक प्रचलन में पालीथीन का उपयोग नहीं करेंगे और नहीं ही इसको बढ़ावा देंगे। उन्होंने पालीथीन के दुस्प्रभाव का जिक करते हुए हुए व्यवहारिक जीवन में घातक बताया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आजाद चौक पर राजीव पटवारी उपाध्यक्ष के संयोजन में हुआ जिसमें संस्था के अध्यक्ष डा० राजकुमार जैन ने कहा समर्पण सस्था का प्रयास है कि मानव जीवन को प्रभावित करने वाले विन्दुओं को चिन्हित कर उसको रोके और आम नागरिकों को इससे अवगत कराए।read more:https://pahaltoday.com/recent-indications-raise-speculation-that-a-reshuffle-in-the-modi-cabinet-is-imminent/उन्होंने पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए वृक्ष लगाने एवं पालीथीन के प्रचलन रोकने के लिए नागरिकों से आगे आने को कहा। नगर के प्रमुख आजाद चौक, सावरकर चौक तालाबपुरा सरायपुरा से घण्टाघर आदि क्षेत्रों में संस्था के पदाधिकारियो ने पालीथीन का उपयोग जीवन में न करने और थैला का प्रयोग करने आग्रह किया और आम नागरिकों को समर्पण की ओर से थैला वितरित किए। इस मौके पर प्रमुख रूप से लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, हरीश कपूर टीटू,अंकुर जैन शानू,मनोज जैन, सुधीर जैन मेडीकल, अक्षय अलया, अकित सतभैया, सुशान्त जैन गोल्डी, शैलेन्द्र जैन बीटू डा० विकास गुप्ता जीत, नयन जैन सतभैया, अविरल जैन, विजय पाल सिंह, दीपक जैन बाबी, मनचल जैन, अमित जैन यूनिक, दीपक नामदेव पटवारी, समय नामदेव, असलम खान आदि मौजूद रहे।