गागलहेड़ी के मिशन सेफ फ्यूचर स्कूल में आरटीओ ने किया वाहनों का निरीक्षण

Share

गागलहेड़ी। मिशन सेफ फ्यूचर के तहत कस्बे के स्कूल वाहनों का आरटीओ ने निरीक्षण किया। उन्होने सात जुलाई तक वाहनों की फिटनेस व परमिट कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। प्रदेश में परिवहन विभाग एक जुलाई से 15 जुलाई तक मिशन सेफ फ्यूचर अभियान चला रहा है। इस दौरान स्कूल बसों और वैन की जांच की जाएगी। अभियान का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर लार्ड कृष्णा इंटरनेशनल एकेडमी पहुंचे आरटीओ अनिल तिवारी ने स्कूल वाहनों का निरीक्षण व फिटनेस व परमिट चेक किये। उन्होने बताया कि सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस व परमिट का कार्य सात जुलाई तक पूरा हो जाना चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/barabanki-festival-will-be-inaugurated-from-april-10/ आठ जुलाई से बिना परमिट, बिना फिटनेस या सुरक्षा नियम तोड़ने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। स्कूलों में लगे निजी वाहन भी इसी कार्रवाई के दायरे में आएंगे। उंन्होंने बताया कि वाहनों में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस लोकेशन ट्रैकिंग, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स, इमरजेंसी गेट व ड्राईवर का मोबाइल नम्बर मोटे अंकों में लिखा होना चाहिए। उन्होंने अभिभावको को जागरूक करते हुए कहा कि वे भी बच्चो की सुरक्षा के लिए  एम परिवहन ऐप पर अपने बच्चे के स्कूल वाहन का फिटनेस, परमिट, बीमा चेक करें। यदि कोई कमी मिलती है तो परिवहन विभाग को सूचना दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *