हरेवली मार्ग के ऊपर पानी आने से नगीना हरेवली का सपर्क टूटा,खेत खलियान हुए जल मग्न

Share
नगीना । पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से नदी व पाधो़ई नदी का जल स्तर बढ़ने से हरेवली मार्ग के ऊपर से बह रहे पानी से नगीना हरेवली का सपर्क टूटा। खेत खलियान हुए जल मग्न, जमीन के कारोबारियो ने पाधोई के सामने दीवार निर्माण कराया। पिछले कई दिनों से पहाड़ों पर हो रही झमाझम वर्षा से क्षेत्र की खो नदी और पाधोई नदिया उफान पर है। नगीना से हरेवली मार्ग स्थित पाधोई की पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है, वैसे तो यह बरसात के मोसम में यह समस्या खड़ी होती रही है, लेकिन इस बर यह समस्या कुछ बड़ी हो गई है जमीन का कारोबार करने वालों ने पाधोई पुलिया के पास जंगल में जमीन लेकर उस पर दीवार का निर्माण करा देने से पाधोई के पानी का बाहाव बाधित होने से जहां नगीना हरेवली मार्ग बाधित हो गया है।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ साथ ही दूर तक खेत खलियान पानी पानी हो गया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की सभावनाएं है। और राहगीरों को आने जाने में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यहां तक की स्कूल छात्र/छात्राओं को मौत का सफर पानी मे चलकर स्कूल आना जाना पड़ रहा है। लेकिन कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे कर किसी बड़ी अनहोनी घटना का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *