जमीन के कारोबारी से चकरोड की आराजी कब्जा मुक्त करने की मांग की 

Share
नगीना । समाज सेवी राकेश  थापन ने कहां की नगीना हरेवली मार्ग पाधोइ पुलिया के निकट  सड़क से 500 मीटर दूर जंगल में एक पीर बाबा का स्थान / मजार है। जिस पर क्षेत्र के साथ-साथ दूरदराज स्थानों से लोग मन्नते मांगने के लिए आते हैं जिसका रास्ता 8 फीट चौड़ा चकरोड है,।पीर बाबा की दरगाह के पास कुछ जमीनो कि खरीद परोख कल के कारोबारियों ने जमीन खरीद कर उसपर दीवार का निर्माण करा दिया है। जो लोगों की मुसीबत का शबाब बन गया है।जारी एक बयान में  समाज सेवी राकेश थापन ने कहा कि पीर बाबा की दरगाह सभी धर्म के मानने वालों के लिए आस्था का केंद्र है और दूर दराज स्थानों से लोग अपने लिए मन्नते मांगने आते हैं। लेकिन जमीन के कारोबारियो ने कॉलोनी काटने के इरादे से आसपास के जंगल की भूमि को खरीद लिया है। उसके साथ ही पीर बाबा की दरगाह को जाने वाले 8 फीट चौड़े चकरोट को भी अपने कब्जे में कर लेने से यह चक रोड बंद हो गया है।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी विशेष कर हल्का लेख पाल आंख मुदें बैठे हैं। राकेश  थापन ने जिलाधिकारी एवं स्थानीय अधिकारियों से पीर बाबा की दरगाह को जाने वाले चकरोड के रास्ते को कब्जामुक्त करा कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि पीर बाबा मजार के रास्ते को जमीन के कारोबारियो से चकरोड को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी यदि जरूरत पड़ी तो क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *