बड़हलगंज। नगर पंचायत बड़हलगंज के वार्ड संख्या 13 कल्याण नगर में बसावनपुर व चिल्लूपार को राष्ट्रीय राजमार्ग-29 से जोड़ने वाली सड़क बदहाल होकर तालाब का रूप ले चुकी है। सड़क जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिनमें बारिश का पानी, टूटी नालियों से बहकर आने वाली मिट्टी तथा घरों का गंदा पानी जमा रहता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बड़हलगंज बाईपास स्थित भगवती लॉज से डॉ. पूनम यादव के अस्पताल होते हुए बसावनपुर और चिल्लूपार जाने वाले इस मार्ग पर वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास के मकानों का गंदा पानी सीधे सड़क पर बहाया जाता है, जिससे सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/ गड्ढों में सालभर गंदा पानी भरा रहने से दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर घायल हो रहे हैं।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नगर पंचायत प्रशासन ने अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।श्रीराम यादव, विनोद राय, डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. पूनम यादव, गुंजन श्रीवास्तव, दिनेश तिवारी, ज्ञानवेन्द्र मिश्र, अंशु शुक्ला, अशोक मिश्रा, डॉ. सीताराम तिवारी, आलोक राय, शिवकुमार दूबे, अजित राव, अंगद यादव एवं हरिकेश यादव सहित अन्य स्थानीय नागरिकों ने चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी तथा चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।