भाजपा की मासिक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियोंपर हुई समीक्षा

Share

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज में शुक्रवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अनिल सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंद लाल ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया। बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। मुख्य अतिथि अनिल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है।read more:https://pahaltoday.com/mandal-president-celebrated-the-foundation-day-of-bjp/आगामी अभियानों के माध्यम से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भावना को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। जिलाध्यक्ष नंद लाल ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों को सफल बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।बैठक में राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, पूर्व सांसद रामशकल, नरेंद्र कुशवाहा, रुबी प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष अजीत रावत, शंभू नारायण सिंह, सरजू बैसवार, अमरेश पटेल, बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर चंद्रवंशी, मनोज मिश्रा, जिला महामंत्री शारदा खरवार, जिला मंत्री प्रसन्न पटेल, मनोज सोनकर, सुषमा गोंड़, प्रमिला जायसवाल, अनिल सिंह, पुष्पा सिंह, रजनीश रघुवंशी, आकाश जायसवाल, अमन वर्मा, यादवेन्द्र द्विवेदी, ओमप्रकाश यादव, अमरेश चेरो, बलराम सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *