बहराइच। बाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 अन्तर्गत चयनित ग्रामों में विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 के अन्तर्गत जनपद में कुल 34 ग्रामों का चयन किया गया है जिसमें विकास खण्ड मिहीपुरवां में कुल 31 ग्राम, विकास खण्ड नवाबगंज में कुल 02 ग्राम और विकास खण्ड रिसियां में कुल 01 ग्राम सम्मलित है तथा सेचुरेषन के अन्तर्गत कुल 301 ग्रामों जिसमें वि.ख. मिंहीपुरवा के 118 ग्राम, वि0ख0 नवाबगंज के 95 ग्राम और वि.ख. रिसिया के 88 ग्राम सम्मिलित है।read more:https://pahaltoday.com/the-strait-of-hormuz-will-not-be-opened-by-agreement-alone-removing-marine-mines-will-take-time/बैठक में सीडीओ द्वारा उपस्थित अधिकारियों की समीक्षा की गयी जिसमें अनुपस्थित अधिकारियों से तीन दिवस के अन्दर स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में सेचुरेषन के अन्तर्गत चयनित ग्रामों के सत्यापन की सूचना को गृह मंत्रालय के पोर्टल पर अपलोड करने हेतु खण्ड विकास अधिकारी मिंहीपुरवा/नवाबगंज/रिसिया को निर्देशित किया गया कि तीन दिवस के अन्दर निर्धारित प्रारूप पर भरकर कार्यालय जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। महोदय द्वारा गत बैठकों की कार्यवृत्त के अनुपालन की समीक्षा की गयी, जिसमें अधिकाारियों द्वारा कार्यवृत्त का अनुपालन उपलब्ध न कराने के कारण अप्रसन्न्ता व्यक्त की गयी तथा सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप पर कार्ययोजना के प्रस्ताव आगणन सहित उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें । उक्त के साथ ही बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निम्न निर्देश दिये गये।बाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 के अन्तर्गत चयनित समस्त ग्रामों के समग्र विकास हेतु सम्बन्धित विभाग द्वारा अपने विभागीय कार्यक्रमों/योजनाओं को धरातल पर लाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करे तथा ग्रामों में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु बजट की उपलब्धता है तो उसे विभागीय मद से पूर्ण कराये यदि उक्त कार्य हेतु विभागीय मद में बजट की उपलब्धता नही है तो उस कार्य को बाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 के अन्तर्गत कराये जाने हेतु उसका प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप पर सूचना भरकर इस्टीमेट व डीपीआर सहित कार्यालय जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी में तीन दिवस के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 के अन्तर्गत चयनित समस्त ग्रामों में विभागीय कार्यक्रमों/योजनाओं के क्रियान्वयन करने के लिए आवश्यक सरकारी भूमि के चिन्हाकन सम्बन्धित तहसील के उपजिलाधिकारी से सम्पर्क कर कार्ययोजना का प्रस्ताव तैयार करना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर एस.एस.बी. 59 के कमाण्डेट, जिला पूर्ति अधिकारी, उप मण्डल अभियन्ता (मोबाइल सर्विसेस) बी0एस0एन0एल0, प्रतिनिधि अधिशासी अभियन्ता पी.एम.जी.एस.वाई. जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला विकास अधिकारी, जिला अग्रणी प्रबन्धक, प्रतिनिधि उप कृषि निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रतिनिधि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक निबन्धक सहकारिता, जिला पंचायत राज अधिकारी, प्रतिनिधि अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड 5, सहायक निदेशक मत्सय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक निदेशक रेशम, खण्ड विकास अधिकारी मिंहीपुरवा/नवाबगंज/रिसिया, डी.एफ.ओ. बहराइच सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।