बहराइच। आगामी निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में मतदेय स्थल संभाजन-2026 तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन को लेकर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदेय स्थलों के संभाजन, पुनर्गठन एवं प्रस्तावों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।read more:https://pahaltoday.com/complex-disease-care/जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए सभी प्रस्ताव निर्धारि समय सीमा के भीतर तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए और वहां सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित हों।डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।बैठक में अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, एसडीएम सदर लालधर यादव सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इनमें समाजवादी पार्टी से जफर उल्लाह खां, भाजपा से श्रवण कुमार शुक्ल, कांग्रेस से हमजा शफीक और अपना दल से महेंद्र कुमार वर्मा शामिल रहे। इसके अलावा निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।