सिंचाई विभाग के डाक बंगले में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी पश्चिमांचल रामावतार जिंदल तथा राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता दयाराम भार्गव मुख्य रूप से मौजूद रहे।बिजनौर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। समीक्षा बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की आगामी रणनीति और दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।रामावतार जिंदल और दयाराम भार्गव ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/और पार्टी प्रत्याशियों को पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा। बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर कर एकजुट होकर काम करने पर भी जोर दिया गया।पदाधिकारियों ने बताया कि बीती 31 जुलाई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अपनी भागीदारी दर्ज कराई थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन अंसारी व प्रदेश प्रवक्ता नाजिम अंसारी बिजनौर जिला अध्यक्ष अशोक राठौड़,जिला प्रमुख महासचिव चंद्रवीर सिंह, दावास जिला संगठन मंत्री रूपेंद्र चौधरी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।