बाटपुरा में श्री कृष्ण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश शोभायात्रा

Share
हल्दौर । क्षेत्र के गांव बाटपुरा में द रायल कोर्ट बैंकट हाल में श्री कृष्ण कथा के शुभारंभ के अवसर पर गांव में भव्य कलशयात्रा बड़ी धूम धाम से निकाली गई। कलश यात्रा मे महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कलश शोभायात्रा में बबीता, पारुल, नीशू, किरण, विनोद,रीना, मुनिया, रुकमेश, मोनी, नेहा, रिंकी, नरवती, गुनगुन, शोभा, सुधा देवी मौजूद रहीं। कथा के प्रथम दिवस श्री वृंदावन धाम से आये कथा वाचक आचार्य इन्द्रेश मिश्रा जी ने अपनी मधुर कंठ से कथा सुनाई। श्रद्धालुगणों ने कथा का श्रवण कर धर्मलाभ कमाया। आयोजको के अनुसार कथा 10 सितंबर तक चलेगी।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ 10 सितंबर की तारीख की शाम को समापन के बाद भजन संध्या होंगी। भजन संध्या के लिए श्री वृंदावन धाम से श्रुति दुबे जी अपने मधुर स्वर से सुन्दर-सुन्दर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर करेगीं। इस अवसर पर समाजसेवी रोहित तोमर ने कहा कि क्षेत्र में समय समय पर धार्मिक कार्य होते रहने चाहिए, इससे समाज की एकता और अखंडता बढ़ती है और ईश्वर के प्रति प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। कथा का आयोजन दीपक शर्मा व समस्त ग्राम वासियो के सहयोग से किया जा रहा है। कथा में जोगेन्दर सिंह, सुधीर तोमर, नीरज तोमर, नरेश तोमर, भोलू शर्मा, प्रिंस, अकुल तोमर, शुभम तोमर, दीपक तोमर, अतुल शर्मा, गौरव, मोनू, मामराज, शौक़ीन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *