बहराइच ( पयागपुर )l खंड शिक्षा अधिकारी पयागपुर अनूप कुमार सिंह ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण तथा शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि करने हेतु शिक्षकों के साथ-साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा कमाल शिवदहा के प्रधानाध्यापक व चल रहे प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार मिश्र को उनके दिए गए प्रशिक्षण के कार्य को देखते हुए प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर पुरस्कृत किया है Iread more:https://pahaltoday.com/jan-adhikar-party-demands-caste-census-and-other-measures/
खण्ड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवदहा विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्र सदैव शिक्षा विभाग की सारी संचालित योजनाओं के प्रचार – प्रसार करने शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि करने तथा जनपद स्तरीय या ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण को अच्छी तरीके से गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया है I प्रशस्ति पत्र तथा मेडल प्राप्त करने के बाद समस्त शिक्षकों ने बधाई तथा शुभकामनाएं दी I