सीएचसी पयागपुर में सीएचओ की समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Share

बहराइच ( पयागपुर )। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र तिवारी ने की। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।बैठक में एएनएम, सीएचओ एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों और उनके माध्यम से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों की जांच की गई। साथ ही डिजिटल माध्यमों से स्वास्थ्य सेवाओं की रिपोर्टिंग की स्थिति की समीक्षा की गई। इसमें ई-कवच एप्लीकेशन, डीवीडीएमएस, यूडीएसपी, आयुष्मान गोल्डन कार्ड कैंप अभियान तथा एबी-एचडब्ल्यूसी के माध्यम से होने वाली रिपोर्टिंग पर विस्तार से चर्चा हुई।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/प्रभारी डीपीएम एवं डीसीपीएम मोराशिद ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का समय से पंजीकरण, नियमित टीकाकरण तथा उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की समय रहते पहचान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके अलावा मलेरिया, टीबी एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चलाए जा रहे दस्तक अभियान सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र तिवारी ने कम उपलब्धि वाले स्वास्थ्य उपकेंद्रों के कर्मचारियों को कार्यप्रणाली एवं आंकड़ों में सुधार लाने के साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। औचक निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।बैठक में बीपीएम अनुपम शुक्ल, अनिल राठौर, अब्दुल फहीम सहित सभी सीएचओ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *