भदोही। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत जनपद पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया। जहां महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।read more:https://pahaltoday.com/consumers-booked-for-gas-refill-booking/एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन और एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों और महिला पुलिसकर्मियों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं, महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान महिलाओं को वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर हेल्पलाइन-1930, एम्बुलेंस सेवा-108, सीएम हेल्पलाइन-1076 सहित विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया। पुलिस ने कहा कि नारी सुरक्षा नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के संकल्प के साथ महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर संचालित किया जाता रहेगा।