सोनभद्र। रेणुकूट निवासी एवं हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कर्मचारी रवि सिंह ने थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और सोनभद्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।रवि सिंह, स्वर्गीय महामाया प्रसाद सिंह के पुत्र हैं और हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के बॉयलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने थाईलैंड के पटाया शहर में आयोजित 9वीं हीरोज ताइक्वांडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप-2026 में पुरुष अंडर-58 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 32 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/रवि सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दिवंगत माता-पिता, टीम कोच हरप्रीत सिंह, राकेश कुमार एवं रंजीत सूरज के साथ-साथ हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के यूनिट प्रमुख समीर नायक, क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह, एचआर हेड अजय सिन्हा तथा बॉयलर को-जनरेशन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, मार्गदर्शन और विश्वास की बदौलत वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के लिए पदक जीतने में सफल हुए। रवि सिंह की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों, हिण्डालको प्रबंधन एवं कर्मचारियों सहित जिले के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य में स्वर्ण पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं।