रवि राज और देवांश बिष्ट के शानदार खेल से श्याम लाल कॉलेज सेमीफाइनल में

Share

नई दिल्ली। रवि राज और देवांश बिष्ट ने क्रमशः बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्याम लाल कॉलेज को शिवाजी कॉलेज पर 128 रनों की बड़ी जीत दिलाई और टीम को दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन द्वारा आयोजित खेलो डीयू क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्याम लाल कॉलेज की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। जवाब में शिवाजी कॉलेज की टीम 10 ओवरों में 76 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के लिए रवि राज (78, 36 गेंद, 4×6, 10×4), आयुष पंचाल (53, 30 गेंद, 2×6, 6×4), पारस जैसवाल (34, 9 गेंद, 2×6, 5×4) और आर्यन शर्मा (23, 14 गेंद, 1×6, 3×4) ने अच्छी बल्लेबाजी की, जबकि देवांश बिष्ट (2-0-3-5) और संदीप (3-0-26-2) ने बेहतरीन गेंदबाजी की। इससे पूर्व के मैच में श्याम लाल कॉलेज ने श्री अरबिंदो कॉलेज को 4 विकेट से हराया था। इस मैच में अस्मित (31), रवि राज (2/8) और संदीप (2/21) ने विजेता टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया।read more:https://worldtrustednews.in/youth-congresss-save-farmers-and-youth-yatra-will-start-from-saharanpur-and-will-be-inaugurated-on-may-1/पहले दौर के मुकाबले में श्याम लाल कॉलेज (मॉर्निंग) ने एसएलसी (ईवनिंग) को 7 विकेट से हराया था। विजेता टीम के लिए आयुष पांचाल (24), विनय नेगी (18) और अनिर्बान घोष (17) ने बल्लेबाजी में तथा संदीप (2/18) ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *