रंगास्वामी 13 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Share

नई दिल्ली। पुडुचेरी में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एन. रंगास्वामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त करने की मंजूरी दे दी। गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने एन. रंगास्वामी को पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है और यह नियुक्ति उनके शपथ ग्रहण की तिथि से प्रभावी होगी। गृह मंत्रालय की अधिसूचना जारी होने के बाद पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने एन. रंगास्वामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। सूत्रों के अनुसार, रंगासामी आगामी 13 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही वे पांचवीं बार पुडुचेरी की सत्ता संभालेंगे। गौरतलब है कि पिछले महीने चार राज्यों के साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। 4 मई को घोषित चुनाव परिणामों में पुडुचेरी में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता में वापसी की। चुनाव परिणामों के अनुसार, ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 4 सीटें मिलीं।read more:https://pahaltoday.com/bku-protests-against-smart-meters/इसके अलावा अन्नाद्रमुक और लाचिया जननायगा काची को एक-एक सीट प्राप्त हुई। रंगासामी का राजनीतिक सफर एन. रंगास्वामी को पुडुचेरी की राजनीति का बेहद अनुभवी और लोकप्रिय चेहरा माना जाता है। पेशे से वकील रहे रंगास्वामी अपने शांत और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने कांग्रेस पार्टी से की थी, लेकिन पार्टी में आंतरिक मतभेदों और खींचतान के चलते उन्होंने वर्ष 2008 में कांग्रेस छोड़ दी। इसके बाद फरवरी 2011 में उन्होंने ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस की स्थापना की। उसी वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की और रंगास्वामी पहली बार अपनी नई पार्टी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री बने। इस बार की जीत के साथ रंगास्वामी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पुडुचेरी की राजनीति में उनकी पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *