दलहन-तिलहन व मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा, किसानों के लिए बीज बुकिंग शुरू

Share
गाजीपुर। जनपद में दलहन, तिलहन एवं मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण योजना के तहत ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि किसानों का चयन ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक किसान कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट agriculture.up.gov.in⁠� पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। योजना के तहत उर्द, मूंग, अरहर, तिल, ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा तथा मडुवा/रागी के बीज मिनीकिट किसानों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।read more:https://pahaltoday.com/sacrifice-gives-the-message-of-patience-and-love-maulana-arafat-hussain-ashrafi/इसके अलावा सामान्य बीज योजना के अंतर्गत धान, दैचा, उर्द, तिल एवं अरहर के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर पॉस मशीन के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी ने कृषक भाइयों से अपील की है कि वे समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं तथा दलहन, तिलहन और श्री अन्न की खेती को अपनाकर आय में वृद्धि करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *