लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल द्वारा दो स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भारत शिक्षा रत्न से सम्मानित

Share

गंगोह। शुक्रवार को लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल द्वारा नामदेव पब्लिक स्कूल एवं सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य भारत शिक्षा रत्न से सम्मानित। लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल द्वारा मंडलाध्यक्ष लायन आदित्य गुप्ता के निर्देशानुसार एक दिन एक सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के दो प्रधानाचार्य लायन रजनी राजपूत नामदेव पब्लिक स्कूल एवं लायन भूपेन्द्र सिंह सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल को लायंस ओलम्पियाड फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन लायन रविशंकर गर्ग ने प्रधानाचार्यो को बधाई देते हुए कहा कि हम सदैव समाजसहित में कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करते रहे हैं। इसी क्रम में इस वर्ष शिक्षा जगत में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रधानाचार्यो को भारत शिक्षा रत्न गोल्डन मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है। शिक्षक और शिक्षाविद ही किसी राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व में विद्यालय नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा विद्यार्थियों के जीवन में उत्कृष्ट संस्कार एवं ज्ञान का संचार करता रहेगा।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/अध्यक्ष लायन दीशु नामदेव ने कहा कि समर्पित व्यक्तित्वों के उत्कृष्ट कार्यो समाज के समक्ष लाने का माध्यम बनते हैं तथा अन्य शिक्षाविदों को भी नवाचार और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करते हैं। प्रधानाचार्यों द्वारा लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल एवं लायंस ओलंपियाड फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया गया एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा शिक्षकों को प्रेरित करने की इस अभिनव पहल की सराहना की है। कार्यक्रम में एमजेएफ लायन ए पी एस कपूर, लायन मुकेश गोयल कोषाध्यक्ष, लायन नितिन तायल, लायन आशीष गोयल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *