स्काई हाई इंग्लिश स्कूल में 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारी हुई पूरी

Share
भदोही। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सकाई हाई इंग्लिश स्कूल में होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगभग पूरी गई हैं। छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल पूरे उत्साह व जोस्ह ओ खरोश के साथ पूरी कर ली गई है। सकाई हाई इंग्लिश स्कूल के शासन व प्रशासक द्वारा इस बार स्वतंत्रता दिवस को ऐतिहासिक और यादगार बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस उपलक्ष्य में स्कूल में देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक, भाषण प्रतियोगिता और मार्च पास्ट जैसे रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके लिए उस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्रों द्वारा प्रतिदिन रिहर्सल खूब किया गया।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/वहीं गुरुवार को रिहर्सल के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति के गीतों और वेशभूषा के साथ मंच पर प्रस्तुति की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। शिक्षक भी बच्चों को अनुशासन और समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण देने के लिए कड़ी मेहनत की है ताकि स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को यादगार बनाया जा सके। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन व प्रिंसिपल का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रभक्ति, एकता और गर्व की भावना जागृत करना है। 15 अगस्त को पूरे स्कूल परिवार के साथ अभिभावक भी इस भव्य समारोह में शामिल होंगे। ताकि अभिभावक अपने बच्चों के कार्यक्रम की प्रस्तुति करता देखकर खुद को गौरवान्वित महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *