नगर में सफाई अभियान की तैयारी, अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी

Share

बहराइच (नानपारा ) l श्रावण मास के दृष्टिगत नगर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपजिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह के निर्देश पर वृहद सफाई अभियान से पूर्व नगर के चौक बाजार क्षेत्र में आंशिक सफाई अभियान चलाया गया।नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं नगरपालिका कर्मचारियों ने चौक बाजार तक सफाई अभियान की शुरुआत की।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/इस दौरान बाजार के दुकानदारों को नाले के बाहर किसी भी दशा में अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई।अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की कि वे नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो और जल निकासी सुचारु बनी रहे। प्रशासन द्वारा श्रावण मास के दौरान नगर में स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए आगे भी व्यापक स्तर पर अभियान चलाए जाने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *