बकरी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, तीन बकरी और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद

Share
*फिरोजाबाद*। नारखी थाना पुलिस ने बकरी चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बकरी और वारदात में इस्तेमाल लाल रंग का ऑटो बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने एक बकरी नारखी क्षेत्र और दो बकरी इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र से चोरी करने की बात स्वीकार की है।एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चोरी की घटनाओं में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नारखी थाना पुलिस ने बकरी चोरी के मामले में वांछित चार आरोपियों को मोइउद्दीनपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया।
read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दक्षिण थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर निवासी अंकित, बॉबी और मिथुन तथा उत्तर थाना क्षेत्र के रैना निवासी प्रदीप उर्फ पतरा के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से तीन बकरी और घटना में प्रयुक्त ऑटो (यूपी 83 एटी 1165) बरामद किया गया है।पुलिस ने बताया कि बरामद तीन बकरियों में से एक की चोरी के संबंध में नारखी थाने में मुकदमा दर्ज था। पूछताछ में अन्य दो बकरियों को इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र से चोरी करने की जानकारी मिली है। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अंकित के खिलाफ दक्षिण थाने में चोरी और आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं, जबकि बॉबी के खिलाफ आबकारी अधिनियम का एक मुकदमा दर्ज है। चारों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *