लालवाला बवाल में पुलिस का शिकंजा कसता गया, तीन और आरोपी गिरफ्तार

Share
सहारनपुर। थाना देवबंद क्षेत्र के ग्राम लालवाला में भूमि स्वामित्व को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/meritorious-students-were-honoured-talent-award-ceremony-was-organised-in-pt-sachchidanand-inter-college/पुलिस के अनुसार 9 मई 2026 को ग्राम लालवाला में जमीन के स्वामित्व को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट, हंगामा और उपद्रव की स्थिति बन गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना देवबंद में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही थी। पुलिस ने इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि गुरुवार को तीन अन्य वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।  गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष पुत्र सतेंद्र कुमार, सागर पुत्र कालू तथा सूरज पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम लालवाला थाना देवबंद के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मंडी गेट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और विवाद को हिंसक रूप देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, उपनिरीक्षक रौविल्स कुमार, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, राहुल कुमार और अनुज सिरोही शामिल रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना की है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। नागरिकों से भी अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *