पुलिस ने वाहन चोर दबोचा, चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद

Share

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को आनंद नगर निवासी कोशर अली ने थाना कुतुबशेर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनकी होंडा एक्टिवा (रजिस्ट्रेशन संख्या न्च्11 ।न्7867) चोरी कर ले गया है। इस संबंध में थाना कुतुबशेर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वाहन चोरी और लूट की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए असद खान पुत्र राशिद खान, निवासी पठानपुरा, थाना सदर बाजार, सहारनपुर को दबनी कब्रिस्तान के निकट खड़ंजे वाले रास्ते पर तालाब के पास से गिरफ्तार कर लिया।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई होंडा एक्टिवा स्कूटी (न्च्11 ।न्7867) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की भी बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी, उपनिरीक्षक पंकज शर्मा, हेड कांस्टेबल अनित चैधरी तथा कांस्टेबल विष्णु चैधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *