गाजीपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, चौराहों, मुख्य मार्गों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च कर लोगों से संवाद किया और सुरक्षा का एहसास कराया।
अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन तलाशी ली गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई, जबकि आमजन से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/सादात थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से बातचीत कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए ऐसे पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।