विद्यालय में चला पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम 

Share
भदोही। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को महिला थाना प्रभारी द्वारा एक विद्यालय में कैंप का आयोजन किया गया। जहां पर छात्र-छात्राओं को विभिन्न जानकारियां देकर उनको जागरूक किया गया।read more:https://pahaltoday.com/purushottam-month-fair-will-start-from-may-17/
इस दौरान एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन व एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के अंतर्गत आज प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सीमा सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ एक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के लिए समर्पित हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 1076, 1098) तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक द्वारा छात्राओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, उज्जवला योजना व पेंशन योजनाओं के लाभ के विषय में बताते हुए उन्हें स्वावलंबी बनने के बाद प्रेरित किया गया। इसअवसर पर बच्चों को सुरक्षा के प्रति सजग रहने व ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में भी जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *