उमस और बिजली कटौती से लोग परेशान

Share

बाराबंकी। बाराबंकी में पिछले दो दिनों से रात में हो रही छिटपुट बारिश व आंधी से तापमान तो गिरा पर उमस ने चहुंओर कब्जा कर लिया है। दिन में धूप निकलते ही पसीने से नहा रहे लोगों का सुख चौन छिना हुआ हैै। एक ओर मानसून की लेटलतीफी बेहाल किए दे रही तो बिजली की गहराती समस्या ने दर्द और बढ़ा दिया है।  मानसून का अब तक तो कुछ अता पता नहीं है हालांकि बीते तीन दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। शनिवार व रविवार को भोर में तेज आंधी आई व छिटपुट बारिश हुई, जिसकी वजह से तापमान में कमी दर्ज की गई लेकिन मजा तब किरकिरा हो गया जब दिन चढ़ते ही निकली धूप का साथ बेतहाशा उमस ने दिया और कहर ढा दिया। शहर तो क्या ग्रामीण इलाके में कहीं भी चंद पल ठहरना मुश्किल हो गया। लोग पसीने से तरबतर छांव की तलाश करते नजर आए जबकि थमी हुई हवा ने समस्या और बढ़ा दी। उमस भरे मौसम में पंखे कूलर भी राहत नहीं दे सके।read more:https://pahaltoday.com/barabanki-festival-will-be-inaugurated-from-april-10/मंगलवार से आषाढ़ माह शुरु होने वाला है और मानसून की एंट्री न हुई तो आने वाला महीना और बेहाल कर देगा। सभी की नजर मानसून पर ही टिकी हुई है। बेहाल कर देने वाली गर्मी के बीच बिजली की स्थानीय खराबियां कोढ़ में खाज का काम कर रही खासकर रात में बिजली के आने जाने ने नींद उड़ा कर रख दी है।   संघ ने उठाई स्कूल का समय बदलने की मांग उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बाराबंकी शाखा के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में बीएसए नवीन पाठक से मुलाकात की। अशोक सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में गर्मी और ऊमस के कारण जनमानस त्रस्त है, बेसिक स्कूलों के बच्चे भी इस माहौल से दो चार है। ग्रामीण अंचल में बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और उल्टी,सिर दर्द, बुखार का प्रकोप चल रहा है। लिहाज़ा अन्य जनपदों की तरह बाराबंकी में भी बेसिक के स्टूडेंट्स को भी समय परिवर्तन का लाभ मिलना चाहिए। अध्यक्ष ने मांग रखी कि समय सुबह साढ़े सात से बारह बजे किया जाए। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में ज़िला महामंत्री मोहम्मद इखलाक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत राय, ज़िला उपाध्यक्ष कामराज, उपाध्यक्ष इमामुद्दीन, ज़िला मीडिया प्रभारी डॉ० विकास चंद्र शर्मा और शेर सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *