भूमि विवाद में निर्माण कार्य रोकने की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग

Share

सोनभद्र। घोरावल तहसील क्षेत्र के ढुटेर गांव निवासी वृद्ध जमुना प्रसाद उर्फ यमुना प्रसाद के नेतृत्व में शुक्रवार को पूरा परिवार कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गया। परिजनों ने विवादित भूमि पर कथित अतिक्रमण और निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
धरने पर बैठे परिवार का आरोप है कि ग्राम ढुटेर स्थित आराजी संख्या 266, रकबा 0.8410 हेक्टेयर भूमि से संबंधित मामला राजस्व न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा विवादित भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है तथा भूमि का स्वरूप बदला जा रहा है। जमुना प्रसाद ने बताया कि भूमि विवाद का मामला वर्तमान में बोर्ड ऑफ रेवेन्यू, प्रयागराज में लंबित है, जिसकी अगली सुनवाई 24 अगस्त 2026 को निर्धारित है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद विपक्षी पक्ष दबंगई के बल पर निर्माण कार्य करा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/the-consumer-commission-settled-the-matter-by-giving-a-cheque-of-rs-55040/विरोध करने पर उन्हें और उनके परिवार को धमकियां दी जा रही हैं। परिजनों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य जारी रहा तो विवादित भूमि की स्थिति बदल जाएगी, जिससे न्यायालय में चल रहे मुकदमे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से यथास्थिति बनाए रखने और निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने की मांग की। धरनारत परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर वृद्ध जमुना प्रसाद के साथ अभद्रता और मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों से भी किए जाने की बात कही गई। कलेक्ट्रेट परिसर में धरने के दौरान परिवार के सदस्यों ने विवादित भूमि पर अतिक्रमण रोकने, निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *