डिजिटल प्रशिक्षण में पयागपुर का दबदबा, भाजपा के डीएलपी अभियान में जिले में रहा नंबर-1

Share

बहराइच ( पयागपुर तहसील )। भारतीय जनता पार्टी के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (डीएलपी) प्रशिक्षण अभियान में पयागपुर विधानसभा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संगठन के डिजिटल सशक्तिकरण अभियान के तहत पयागपुर विधानसभा के 4,703 पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण पूर्ण कर जिले में सबसे अधिक सहभागिता दर्ज कराई। वहीं पूरे जनपद बहराइच में डीएलपी प्रशिक्षण पूरा करने वालों की संख्या 15 हजार के पार पहुंच गई है, जिसे संगठन की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।4 अगस्त 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार पयागपुर विधानसभा पहले स्थान पर रही। इसके बाद बहराइच विधानसभा में 2,734, महसी में 2,640, कैसरगंज में 1,600, बलहा में 1,015, नानपारा में 971 तथा मटेरा विधानसभा में 939 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण पूर्ण किया। जिले में कुल प्रशिक्षण संख्या 15 हजार से अधिक होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने इस उपलब्धि पर सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता संगठन के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का प्रशिक्षित होना आवश्यक है तथा भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/अभियान के संयोजक निशंक त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए विधानसभा स्तर से लेकर बूथ स्तर तक लगातार संपर्क, प्रेरणा और समन्वय का कार्य किया गया। कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर प्रशिक्षण में भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप पयागपुर विधानसभा ने पूरे जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय सभी मंडल, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को दिया।
भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी का कहना है कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, जनसंपर्क, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और डिजिटल माध्यमों से संगठन को मजबूत करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पयागपुर की इस उपलब्धि को जिले में संगठन की सक्रियता और मजबूत कार्यकर्ता नेटवर्क का प्रमाण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *