बहराइच ( मिहीपुरवा )l कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की सुजौली रेंज के अंतर्गत त्रिलोकीगौढ़ी गांव से वन विभाग ने बीती देर रात एक नर तेंदुए का सफलतापूर्वक एवं सुरक्षित रेस्क्यू किया। तेंदुए की गांव के आसपास लगातार गतिविधियों और मवेशियों व बकरियों के शिकार की घटनाओं के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की।
वन विभाग के अनुसार, मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए गांव में रणनीतिक रूप से पिंजरा लगाया गया था। देर रात तेंदुआ बिना किसी दुर्घटना के सुरक्षित रूप से पिंजरे में कैद हो गया।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/वन विभाग ने बताया कि रेस्क्यू किया गया तेंदुआ नर है और उसकी अनुमानित आयु 3 से 4 वर्ष है। पशु चिकित्सकों द्वारा किए गए स्वास्थ्य परीक्षण में तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ, सक्रिय तथा परिवहन एवं रिहाई (रिलीज) के लिए फिट पाया गया है।प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि तेंदुए को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़े जाने के लिए आवश्यक अनुमतियां प्राप्त की जा रही हैं। पूरी प्रक्रिया राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप पूरी की जाएगी।वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई दे तो स्वयं उसके पास न जाएं और तत्काल निकटतम वन कार्यालय को सूचना दें, ताकि समय रहते सुरक्षित कार्रवाई की जा सके।