ललितपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल महान समाजवादी चिंतक एवं छोटे लोहिया’ के नाम से विख्यात पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती बुधवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने की, जबकि संचालन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र जन-जन के नेता थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, शोषितों, वंचितों और किसानों की आवाज बुलंद करने तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए समर्पित किया। उनके विचार और सिद्धांत आज भी समाजवादी आंदोलन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंडित जनेश्वर मिश्र के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर महिला सभा की प्रदेश सचिव गीता मिश्रा, जिला सचिव रामदास श्रोती, जिला मीडिया प्रभारी राममूर्ति तिवारी, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ शत्रुघ्न यादव, जिला महासचिव डा. शिशुपाल सिंह लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, अनवर खान, अभिलाषा कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष रोहित राठौर, जिला सचिव रामनरेश यादव, जिला सचिव हुकुम सिंह यादव, राजेश यादव जय गुरुदेव, जय सिंह बरैना, राम विलास रजक, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी, छात्र सभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष तुलसीराम अहिरवार, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, प्रमोद इमलिया, शाकिर अली, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष परवेज पठान, मूरत सिंह यादव, राहुल रजक नीलू, मु. आसिफ़, लाखन सिंह यादव, यशपाल, राजेंद्र यादव, दारा सिंह यादव, नीलेश पटेल, अमन मंसूरी, शहरोज खान, राजेश झा, रामान सिंह यादव, विक्की रजक, ओमप्रकाश कुशवाहा, हरवान सिंह लोधी, सोमिल लोधी, अमित राजपूत, रामचरन कुशवाहा, राकेश यादव, संजय रजक, तिलक सिंह यादव, पुष्पेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।read more:https://pahaltoday.com/cmo-saved-the-lives-of-passengers-injured-in-a-road-accident/
पं जनेश्वर मिश्र की जयंती पर पत्रकार नीलेश पटेल ने किया रक्तदान
ललितपुर। समाजवादी विचारक छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध पं जनेश्वर मिश्र की जन्म जयंती पर वरिष्ठ पत्रकार नीलेश पटेल प्यासा ने ब्लड बैंक पहुंच कर गंभीर बीमारी से रहे ब्राह्मण युवक दरौनी निवासी रामकुमार लिटौरिया को रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने उनके इस नेक कार्य की सराहना की। इस अवसर पर जिला महासचिव डा.शिशुपाल सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अनवर खान, जिला सचिव हुकुम सिंह, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष तुलसीराम अहिरवार, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी, जिला मीडिया प्रभारी राममूर्ति तिवारी आदि मौजूद रहे।