समाजवाद की जीती जागती पाठशाला थे जनेश्वर मिश्र: गोप

Share

बाराबंकी। समाजवादी विचारधारा की जीती जागती पाठशाला थे जनेश्वर मिश्र, जो सदैव कहते थे कि देश की तकदीर बदलनी है तो हम लोगों को संघर्ष और बलिदान के लिए हमेशा तैयार रहना होगा। तभी देशवासियों के चेहरे पर खुशहाली आएगी। उक्त विचार समाजवादी पाटÊ के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री हिमांशु यादव के संचालन में जिला पाटÊ कार्यालय पर समाजवादी पुरोधा पंडित जनेश्वर मिश्र ‘छोटे लोहिया’ की जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करने के पश्चात समाजवादी पुरोधा पंडित जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा करते हुए व्यक्त किए। राष्ट्रीय सचिव ने आगे कहा कि छोटे लोहिया हमेशा कहा करते थे समाजवाद महज़ सियासी लफ्ज़ नहीं है इसे किसी भी समाज का संपूर्ण आधार माना गया है वह हमेशा अपने भाषणों में नौजवानों से कहते थे जन संघर्षों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया करो नौजवानों के संघर्ष और चेतना से ही पाटÊ संगठन हमेशा बुलंदियों को छूता है, गोप ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिए लक्ष्य को हम सभी को पूरी तन्मयता से लगकर गांव गांव मे जन पंचायतों का आयोजन कर छात्र-छात्राओं, नौजवानों, किसानों, महिलाओं और जनसामान्य को पाटÊ संगठन से जोड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक दे, जिससे आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पाटÊ का परचम सभी विधानसभाओं में लहराता दिखे।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि समाजवादी पाटÊ की सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों को हम सबको मिलकर गांव गांव जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना है तभी हम जनेश्वर मिश्र के उस सपने को साकार कर सकेंगे जो सपना उन्होंने देश के गरीब किसान नौजवन की तरक्की के लिए देखा था। विचार गोष्ठी मे मुख्य रूप से प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान, सुरेश चंद्र गौतम, दानिश सिद्दीकी, जिला महामंत्री हिमांशु यादव, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, प्रीतम सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, कामता प्रसाद यादव, लल्ला यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रिंसू वर्मा, पूनम यादव, बाबुल मिश्रा, राजकुमार वर्मा आदि प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *