ISRO में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर पयागपुर के इन्द्र कुमार लोधी ने रचा इतिहास

Share

बहराइच ( पयागपुर तहसील )। पयागपुर विकासखंड के खजुरी गांव निवासी होनहार युवक इन्द्र कुमार लोधी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में चयनित होकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनका चयन विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC), तिरुवनंतपुरम में टेक्निकल असिस्टेंट (Refrigeration & Air Conditioning) पद पर हुआ है। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि उन्होंने ऑल इंडिया मेरिट सूची में प्रथम (Rank-1) स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया।इन्द्र कुमार लोधी की इस शानदार सफलता से पूरे पयागपुर क्षेत्र सहित जनपद बहराइच में खुशी का माहौल है। परिजनों, शिक्षकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।बताया जा रहा है कि इन्द्र कुमार ने कठिन परिश्रम, अनुशासित तैयारी और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया।read  more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थान ISRO में शीर्ष रैंक प्राप्त करना न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इन्द्र की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। उनकी उपलब्धि से बहराइच जिले का गौरव पूरे देश में बढ़ा है।इन्द्र कुमार लोधी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग के साथ-साथ नियमित अध्ययन एवं निरंतर अभ्यास को दिया। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा के साथ तैयारी करने का संदेश भी दिया। 2019 में बाबा राम प्रकाश इंटर कॉलेज में भी इंटर में टॉप किया था l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *