विंध्याचल में अफरा-तफरी: पेड़ के नीचे खाना बना रहे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला

Share
मिर्जापुर के विंध्याचल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब पेड़ के नीचे खाना बना रहे लोगों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घटना के दौरान वहां मौजूद दर्शनार्थियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।read more:https://pahaltoday.com/on-labor-day-rani-sati-dadi-bhakt-mahila-mandal-honored-the-workers/प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग पेड़ के नीचे भोजन बना रहे थे, तभी पास में मौजूद मधुमक्खियों के छत्ते से झुंड निकलकर लोगों पर टूट पड़ा। मधुमक्खियों के हमले से कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। जानकारी के अनुसार रायबरेली के पूरे राजा गांव, थाना नसीराबाद से आए दर्जनों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के बाद अटल चौराहे के पास पीपल के पेड़ के नीचे खाना बना रहे थे। चूल्हे का धुआं पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते पर लगने से मधुमक्खियां भड़क गईं और श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। घायलों में आशा यादव (35), बृजेश यादव (26), राम प्यारे यादव (62), जगपाला देवी (72), संजू (26), सुनील यादव (25), सुनीता (24) और शिवांग (10) शामिल हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोरंजन राय ने बताया कि 8 श्रद्धालुओं का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *