आरटीओ-खनन विभाग की निष्क्रियता से ओवरलोड बालू वाहनों का खुला खेल, जमानियां में धड़ल्ले से जारी अवैध परिवहन

Share
गाजीपुर जमानियां : बिहार से आने वाले ओवरलोड बालू लदे वाहनों का जमानियां क्षेत्र में बेखौफ संचालन जारी है। धरम्मपुर स्थित गंगा नदी पर बने पक्के पुल के रास्ते ये वाहन करंडा क्षेत्र तक पहुंचकर लाल बालू का अवैध डंपिंग कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले में आरटीओ और खनन विभाग की उदासीनता साफ नजर आ रही है। मंगलवार सुबह भी दर्जनों की संख्या में ओवरलोड वाहन बिना किसी रोकटोक के क्षेत्र से गुजरते देखे गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग केवल औपचारिक कार्रवाई कर उच्चाधिकारियों को खुश करने का प्रयास करते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। नतीजतन वाहन चालकों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है।read more:https://khabarentertainment.in/thieves-in-asothr-are-emboldened-they-broke-the-lock-searched-the-house-but-when-they-found-nothing-they-slipped-away-raising-questions-about-police-patrolling/
व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अमन खान गांधी सहित अन्य स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यदि आरटीओ और खनन विभाग ईमानदारी से कार्रवाई करें तो अवैध ओवरलोडिंग पर पूरी तरह रोक लग सकती है। लेकिन वर्तमान में दोनों विभाग इस मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि पुलिस को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आरटीओ और खनन विभाग से संयुक्त आदेश की आवश्यकता होती है। आदेश मिलते ही सख्त अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि सड़क सुरक्षा और राजस्व हानि जैसे गंभीर मुद्दों पर नियंत्रण पाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *