भरत तिवारी कथित इनकाउंटर को लेकर बहराइच में रोष, कार्रवाई की मांग

Share

बहराइच। भरत तिवारी के कथित इनकाउंटर को लेकर जिले में आक्रोश का माहौल देखने को मिला। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपने पहुंचे और मामले में निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।read more:https://pahaltoday.com/after-hearing-the-arguments-of-advocate-girish-srivastava-and-examining-the-file-sufficient-grounds-for-bail-were-found/परिषद के लोगों का आरोप है कि भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद बिहार पुलिस द्वारा उनका कथित इनकाउंटर किया गया, जो गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए और दोषी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद ज्ञापन लेने के लिए कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे उनमें नाराजगी और बढ़ गई।कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोगों ने प्रशासन के इस रवैये को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कदम नहीं उठाए गए तो वे आगे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *