लखनऊ अग्निकांड के बाद बहराइच में सख्ती, कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी

Share

बहराइच। लखनऊ में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट, DIOS और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने महाराज सिंह क्षेत्र के पास स्थित एक कोचिंग सेंटर और एक लाइब्रेरी में छापेमारी की।read more:https://pahaltoday.com/census-of-india-will-be-digital-in-2027-in-bhadohi/निरीक्षण के दौरान कोचिंग सेंटर में फायर सिलेंडर डिस्चार्ज स्थिति में पाया गया, जो सुरक्षा मानकों की अनदेखी को दर्शाता है। वहीं, एक लाइब्रेरी को लापरवाहीपूर्वक बेसमेंट में संचालित किया जा रहा था, जो आग जैसी आपात स्थिति में बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की संयुक्त रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि लखनऊ की घटना से पहले प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं था और शहर में कई कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी बिना मानकों के धड़ल्ले से संचालित हो रहे थे। छापेमारी के बाद ऐसे संस्थानों में हड़कंप मच गया है और कई संचालक अब नियमों का पालन करने को मजबूर हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *